लूट की घटना निकली मारपीट का मामला 

Crime
Spread the love

गौरव रसिक

हरिद्वार, 13 जनवरी। कनखल क्षेत्र में कारोबारी के साथ हुई लूट की घटना नाली और कचरा फेंकने को लेकर हुए विवाद में मारपीट का मामला निकला। कनखल पुलिस ने मामले का खुलास करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बीती नौ जनवरी को कनखल थाना क्षेत्र के फुटबाल ग्राउण्ड निवासी विकास गर्ग ने मारपीट कर डेढ लाख रूपए लूट लिए जाने का आरोप लगाते हुए तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करायी थी।

थाना अध्यक्ष शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस की विवेचना में सामने आया कि विकास गर्ग का अपने पड़ोसी से नाली के पानी, कूड़े व मलवा फेंकने को लेकर विवाद हुआ था। नौ जनवरी को भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था।

विवाद के चलते विकास गर्ग के पड़ोसी के होने वाले दामाद चिरायू भार्गव निवासी भार्गव लेन देवपुरा ने अपनी तीन अन्य दोस्तों मोनू सिंह, हिमांशु चैधरी, अरविन्द चौधरी के साथ मिलकर कृष्णानगर पुलिया के पास विकास गर्ग के साथ मारपीट कर दी थी। इसके बाद चिरायु भार्गव, मोनू सिंह, हिमांशु चैधरी व अरविन्द चैधरी को गिरफ्तार कर लिया गया।