रक्तदान और भोजन वितरण कर सर्व सेवा संगठन निभा रहा सामाजिक जिम्मेदारी

Haridwar News Uttarakhand
Spread the love

सर्व सेवा संगठन समिति हरिद्वार की ओर से दीपक प्रजापति और समिति के अध्यक्ष आशीष जैन ने राहगीरों व जरूरतमंद लोगों को भोजन पैकेट प्रदान किये व विश्वव्यापी महामारी कोरोना से उपजे संकट की इस घड़ी में उनकी मदद को हाथ बढ़ाया ।

दीपक प्रजापति ने सभी से अपील की कि सब अपने आस पास ध्यान देकर कोशिश करें कि कोई परिवार अन्न या पैसे की कमी के कारण भूखा न रहे, और यदि कोई ऐसा व्यक्ति है तो उसकी जानकारी समिति को दे जिससे उसतक भोजन पहुंचाया जा सके।
यही नहीं सभी तरह के रक्तदान शिविर स्थगित हो जाने से हरिद्वार ब्लड बैंक में रक्त की उपलब्धता में कमी आ रही है जिससे मरीजों को रक्त मिलने में मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है । इस समस्या को देखते हुए सर्व सेवा संगठन समिति की ओर से समिति के प्रबंधकगणों ने रक्तदान किया ।
इस मौके पर राहुल बंसल, आनंद बड़थ्वाल सहित अन्य सदस्यों प्रदीप और तुषार अग्रवाल ने रक्तदान किया। जबकि लव और विनीत गिरी स्वास्थ्य जांच में पास न हो पाने के कारण ब्लड बैंक पहुंचकर भी रक्तदान न कर पाए ।
आनंद बड़थ्वाल और राहुल बंसल ने बताया कि पूरा देश कोरोना से लड़ने के लिए एक जुट हो रहा है साथ ही हमारा भी ये प्रयास है कि किसी मरीज की जान खून की कमी की वजह से न जाये । इसीलिए आज रक्तदान किया गया व रोज़ चार से पांच लोग समिति की ओर से रक्तदान करते रहेंगे ताकि कोरोना महामारी का संक्रमण भी व्याप्त न हो और रक्तदान भी होता रहे।