युवाओं को फिट और स्वस्थ्य बनाने में कारगर साबित होगा जिम-ललित नैय्यर

Haridwar News
Spread the love

गौरव रसिक

हरिद्वार, 7 फरवरी। उत्तरी हरिद्वार स्थित भूपतवाला में द कैप्टन जिम का उद्घाटन समाजसेवी ललित नैय्यर ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर ललित नैय्यर ने कहा कि युवाओं की फिटनेस और उन्हें स्वस्थ्य बनाए रखने के लिए जिम कारगर साबित होगा। युवा शरीर को फिट रखने के लिए जिम का लाभ उठाएं। स्थानीय पार्षद अनिरुद्ध भाटी और महावीर वशिष्ठ ने संयुक्त रूप से कहा कि जिम में मेहनत कर अपने को फिट रखने के साथ ही स्वस्थ्य बनाएं।

जिम से युवा अपने आपको फिट बना सकेंगे। जिम संचालक आनंद सागर और विशेष गोयल ने बताया कि जिम में तमाम आधुनिक मशीनें हैं। जिसके इस्तेमाल से युवा खुद को फिट रखेंगे। इस अवसर पर दीपक नाथ गोस्वामी, शैंकी चावला, सुनील सेठी, शुभम गोयल, आशीष चैहान, समर पाल चैहान, विशाल सैनी, गगन राजदेव, साजन कक्कड़, शुभम वर्मा, ऋतिक वर्मा, तरुण नैय्यर, मनोज महंत आदि उपस्थित रहे।