महंगाई पर भड़के कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ता

Politics
Spread the love


कमल खडका

हरिद्वार, 26 फरवरी। रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल के लगातार बढ़ते दामों के खिलाफ सेवादल कार्यकर्ताओं ने शहर अध्यक्ष नितिन यादव के नेतृत्व में भूपतवाला में रसोई गैस सिलेंडर की शव यात्रा निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस सेवादल के शहर अध्यक्ष नितिन यादव ने कहा देश महंगाई से जूझ रहा है। महंगाई के चलते आम जनता का जीवन बेहाल हो चुका है। गरीब व्यक्ति परिवार के लिए रोटी तक नही जुटा पा रहा है। केंद्र सरकार की गलत नीतियों के चलते पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं।

इसके अलावा खाद्य पदार्थो के दाम भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं। लेकिन केंद्र में बैठी मोदी सरकार आम आदमी को राहत देने के बजाए उद्योगपतियों के हित साधने में लगी है। यदि इसी प्रकार महंगाई बढ़ती रही गरीब आदमी के सामने परिवार का पालन करना भी मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि गलत नीतियों का खामियाजा भाजपा सरकार को आने वाले चुनावों में भुगतना पड़ेगा। नितिन यादव ने कहा कि अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल व गैस की कीमत कम होने के बावजूद केंद्र सरकार निरंतर पेट्रोल व डीजल गैस के दाम बढ़ाये जा रही है। आम जनता की खून पसीने की कमाई को सरकार महंगाई के गर्त में डाल रही है।

युवा महानगर अध्यक्ष आकास भाटी व जिला महासचिव जितेंदर सिंह ने कहा कि देश की जनता अपने आप को ठगा सा महसूस कर रही है। यदि सरकार ने जल्द महंगाई पर नियंत्रण नहीं किया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। सेवादल शहर उपाध्यक्ष तरुण सैनी, ज्ञानवती निषाद व मोनू राजपूत ने कहा घरेलू गैस सिलेंडर 350 की बजाय 800 से ज्यादा का मिल रहा है। सरकार को गैस पेट्रोल डीजल की बड़ी कीमतों को देश हित मे बापस लेना चाहिए।

प्रदर्शन करने वालों में राजेन्द्र कश्यप, युवा कांग्रेस शहर मीडिया अध्यक्ष वेदांत उपाध्याय, करण सिंह राणा, ब्लॉक महासचिव विशाल निषाद, प्रशांत शर्मा, शिवकुमार राजपूत, शरथ शर्मा, सोनू यादव, श्याम भट्ट, पूनम रानी, पूजा निषाद, विक्की राजपूत, अरविंद तोमर, गोविंद निषाद, गोपाल, मुकेश , पवन हरि महाराज आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *