पार्षद अनिल वशिष्ठ ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार, 28 फरवरी। पार्षद अनिल वशिष्ठ ने नारियल फोड़कर एवं मिष्ठान वितरित कर वार्ड 5 में गोसाई गली एवं पुरोहित गली में सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। सड़के नगर निगम के माध्यम से कुंभ मेला बजट से स्वीकृत की गयी हैं। पार्षद अनिल वशिष्ठ ने कहा कि पिछले कुंभ से दोनों मुख्य मार्गों का निर्माण करवाया गया था। जर्जर हो चुकी सड़कों का नया निर्माण किया जा रहा है।

कुंभ निधि से कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्य को जल्द पूर्ण कर लिया जाएगा। सड़कों के क्षतिग्रस्त होने से जनता को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सड़क बनने पर क्षेत्रवासियों को सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि पूरे वार्ड का सर्वांगीण विकास कराना ही उनकी प्राथमिकता है। इस दौरान क्षेत्र वासियों ने मिष्ठान वितरित कर नगर विकास मंत्री मदन कौशिक एवं क्षेत्रीय पार्षद अनिल वशिष्ठ का आभार व्यक्त किया।

इस अवार पर आलोक शर्मा, मित्रानंद पुरोहित, देवकीनंदन शर्मा, श्रीप्रकाश कुकरेती, राजेंद्र जोशी, मनोज ममगाई, महेंद्र सैनी, नीरज मंगाई, राजीव कुमार, विमल त्यागी, रमेश खरोरा, दिनेश विश्वास, नरेश कुमार, सोनू बख्शी, विनीत शर्मा, इशांत, राहुल पाठक उपाध्याय, ऋषि कुमार, रजनीश वशिष्ठ, अंशुल बालाजी, मनीष चैटाला ,गौरव वर्मा, अक्षय चंचल, बलबीर ठाकुर, अजय कुमार, अरविंद गुप्ता, सुशील, मनोज दास, संजय कंडारी, राजेंद्र अग्रवाल, सुमित्रा खुशाल, कमला पुरोहित, पवन सक्सेना, सुनीता शर्मा, बीना शर्मा,निर्मल शर्मा, उर्मिला बिष्ट, संगीता गुप्ता, संजना शर्मा, रजनी पुरोहित, रितु देवी, हेमा उपाध्याय, भावना गढ़कोटी, रामरति, माया पुरोहित, हेमलता वर्मा, सीमा देवी, संजना शर्मा, सुभद्रा, आयुष्मति, उमा गिरी आदि क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *