पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने किया पेशवाई का स्वागत

Haridwar News
Spread the love

राहत अंसारी /अमरीश

हरिद्वार, 3 मार्च। पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी के संयोजन में देशरक्षक तिराहे पर पेशवाई में शामिल संत महापुरूषों का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता तोष जैन, मोनिका जैन, महेंद्र अरोड़ा, महावीर वशिष्ठ, तरूण व्यास, विमल कुमार, ऋषभ वशिष्ठ, राजेश शर्मा, दिनेश वालिया आदि शामिल रहे। इस दौरान पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविन्द्रपुरी, श्रीमहंत रामरतन गिरी व पेशवाई में शामिल संत महापुरूषों का भव्य स्वागत करते हुए कहा कि संत महापुरूषों की दिव्य वाणी से ही संस्कृति का प्रचार प्रसार होता है।

उन्होंने कहा कि पेशवाई में शामिल संत महापुरूषों के दर्शन मात्र से भक्तों का कल्याण होता है। राष्ट्र की उन्नति में संत महापुरूषों की निर्णायक भूमिका है। समाज का मार्गदर्शन करने में संत निर्णायक भूमिका निभाते चले आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुभ पर्व भारतीय परंपरांओं का केंद्र बिन्दु है। धर्म की पताका को देश दुनिया में फहराने का काम संतों के सानिध्य में ही किया जाता है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तोष जैन ने कहा कि स्वर्गीय पारस कुमार जैन द्वार शुरू की गयी सम्मान व स्वागत की इस प्रथा को आगे बढ़ाते संत महापुरूषों का स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *