आठ लाख की चरस सहित तस्कर गिरफ्तार

Crime
Spread the love

राहत अंसारी

हरिद्वार, 30 अप्रैल। पुलिस ने आठ लाख रूपए कीमत की चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। मादक पदार्थो की बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बुग्गावाला पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए ग्राम रसूलपुर टोंगिया में छापामारी कर एक चरस तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से सात किलो चरस, बीस हजार की नकदी, इलेक्ट्रिक तराजू तथा मोबाईल फोन बरामद किया है।

थाना अध्यक्ष सुखपाल सिंह मान ने बताया कि अभियान के तहत चरस तस्रकी की सूचना पर कार्रवाई करते हुए सीओ बहादराबाद के निर्देशन में छापामारी कर रसूलपुर टोंगिया निवासी तेलूराम को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 7 किलो 123 ग्राम चरस बरामद हुई है। बरामद चरस का बाजार मूल्य लगभग आठ लाख रूपए है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

चरस सप्लाई करने वाले का भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस टीम में सीओ विजेन्दर दत्त, एसओ सुखपाल सिंह मान, एसआई विशाखा असवाल, कांस्टेबल राजदीप, विजय सिंह, मनोज यादव, रविन्द्र भण्डारी, विजय पाल, राकेश गुरंग, शूरवीर सिंह, जमशेद अली आदि शामिल रहे।