अमरीश
हरिद्वार, 11 जून। भाजयुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष पार्षद प्रतिनिधि विदित शर्मा ने प्रैस को जारी बयान में कहा है कि कांग्रेस कोरोना महामारी में लोगों की मौत पर राजनीति कर रही है। विदित शर्मा ने कहा कि कांग्रेस को यदि वास्तव में आम जनमानस की चिंता थी तो पीड़ित परिवारों से मिलकर उनकी मदद करनी चाहिए थी। लेकिन कांग्रेस सिर्फ ओछी राजनीति कर रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी सिर्फ नकारात्मक राजनीति कर रहे है।
उन्होंने कहा कि इस वक्त जब देश को एक होने की आवश्कता है। परन्तु विपक्ष देश का नाम पूरे विश्व मे खराब करने का काम कर रहा है। विपक्ष ने राजनीतिक लाभ के लिए वैक्सीन को लेकर भी भ्रम फैलाया। भाजपा की वैक्सीन बताकर लगवाने से मना किया। कांग्रेस लगातार केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ झूठा प्रचार करने में लगी है। कांग्रेस का राजनीतिक टूलकिट भी जनता के सामने आ चुका है। जिससे पूरा देश कांग्रेस की असलियत जान गया है। विपक्षी राज्यो में जीवनरक्षक वैक्सीन की सर्वाधिक बरबादी हो रही है।
उन्होंने कहा कि महामारी के इस दौर में कांग्रेस जिस प्रकार औछी राजनीति कर रही है। उसे देश की जनता बखूबी समझ रही है और आने वाले चुनाव में कांग्रेस को सबक सिखाएगी।