विश्व पर्यावरण दिवस पर राजलोक कालोनी वासियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


पर्यावरण में सकारात्मक बदवाल के लिए सभी का प्रयास आवश्यक-आदेश चौहान
हरिद्वार, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस पर राजलोक कॉलोनी ज्वालापुर वासियों ने नंदन वन पार्क में पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। पौधारोपण में कालोनीवासियों के साथ रानीपुर विधायक आदेश चौहान भी शामिल हुए। विधायक आदेश चौहान ने बताया कि मानव जीवन को बेहतर और अधिक प्राकृतिक बनाने के लिए और पर्यावरण में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए विश्व पर्यावरण दिवस की शुरुआत की गई थी। उन्होंने कहा कि आज पर्यावरण का विषय बहुत बड़ा विषय है। प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण के विषय में जागरूक होना चाहिए।

प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग से युक्त वातावरण में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सभी का प्रयास बहुत आवश्यक है। वृक्षारोपण कार्यक्रम के संयोजक शहर व्यापार मंडल ज्वालापुर के अध्यक्ष विपिन गुप्ता ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सभी को पौधारोपण कर पर्यावरण असंतुलन को दूर करने में सहभागी बनने का संकल्प लेना चाहिए। यही विश्व पर्यावरण दिवस की सार्थकता है।

इस दौरान पार्षद निशाकांत शुक्ला, बालेंद्र निराला, विजयपाल सिंह, सुरेश चौहान, अमित गोयल, यतींद्र कुमार, सक्षम झांब, प्रतीक झांब, दीपक चौहान, सुमित गोयल, अशोक कुमार, द्रोण त्यागी, डा.बाबूराम धनकड़, बालेंद्र वर्मा, अमित नायक, राम ठाकुर, राजन मेहता, पार्षद अशोक मेहता, लवी चौहान, राजेंद्र जैन, कुमुद गुप्ता, बीना गुप्ता, सीमा झांब, अमिता, रेखा गोयल, मीनाक्षी त्यागी, सुनीता, रेनू वत्स, झंकार शर्मा, किरण चौहान, अवनी गोयल, लक्ष्य गोयल, शौर्य गोयल, विनायक शर्मा आदि उपस्थित रहे।