विडियो :-सरकार की नीतियों से त्रस्त जनता भाजपा को माफ नही करेगी-संजीव चौधरी

Haridwar News
Spread the love

राहत अंसारी

हरिद्वार, 12 जून। कांग्रेस नेता संजीव चौधरी ने कहा कि आमजन के लिए बेहद घातक सिद्ध हुई कोरोना की दूसरी लहर में भाजपा सरकार जनता को उचित इलाज तक उपलब्ध नहीं करवा पायी। सरकारी अस्पतालों में इलाज नहीं मिलने पर गरीब और मध्यम वर्गीय लोगों को जान गंवानी पड़ी। प्रैस को जारी बयान में संजीव चौधरी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार भटक गयी है। राज्य मे जनता भय, भूख और महंगाई से मर रही है और सरकार खुद ही अपनी पीठ थपथपा रही है।

जनता को राहत देने की बजाय सरकार और भाजपा के नेता कांग्रेस पर झूठे आरोप लगा रहे है। सरकार की नीतियों से त्रस्त जनता भाजपा को माफ नही करेगी। परेशान जनता भाजपा से हिसाब माँग रही है। केंद्र व प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के चलते आसामन छू रही महँगाई के चलते अच्छे अच्छे परिवार सड़क पर आ गए हैं। उत्तराखंड राज्य मे कांग्रेस की सरकार बंनने जा रही है और भाजपा राज में हुए भ्रष्टाचार, कुम्भ घोटाले व अन्य घोटालों की जांच करायी जाएगी।

चौधरी ने कहा कि भाजपा ने देवभूमि उत्तराखंड को कलंकित किया है। पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे है। ऐसे में जनता को राहत देने के बजाए सरकार व भाजपा नेता सत्ता के नशे में चूर होकर जनता पर नए नए कर लगा रहे हैं। विधानसभा चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ होना तय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *