एएसपी ने किया घुड़सवार पुलिस लाइन का निरीक्षण’

Haridwar News
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 1 अगस्त। एएसपी डा.विशाखा अशोक भदाणे ने बैरागी कैंप स्थित घुड़सवार पुलिस लाईन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एएसपी डा.विशाखा ने घुड़सवार पुलिस लाइन के महत्वपूर्ण अभिलेखों, कर्मचारी मैस व घोड़ों के अस्तबल का निरीक्षण करते हुए अश्व भोजन नियमावली के अनुसार लाइन मे मौजूद सभी अश्वों की भोजन व्यवस्था करने व उनके महत्व को देखते हुए उनके स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने हेतु संबंधित को निर्देशित किया। इस दौरान डा.विशाखा द्वारा वृक्षारोपण कर सभी कर्मचारीगण को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रोत्साहित भी किया गया।