कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया वंदना कटारिया को सम्मानित

Haridwar News
Spread the love

राहत अंसारी


हरिद्वार, 13 अगस्त। महानगर कांग्रेस कमेटी के संयोजन में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हैट ट्रिक गर्ल हाकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को शाल ओढ़ाकर व गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया। रेलवे स्टेशन पर स्वागत के दौरान प्रदेश महासचिव डा.संजय पालीवाल व महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि ओलंपिक में वंदना कटारिया के शानदार प्रदर्शन से हरिद्वार का आम जनमानस अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश की शान, उत्तराखंड की पहचान तथा हरिद्वार की जांबाज बेटी वंदना कटारिया ने पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है।

उनका सम्मान प्रत्येक बेटी का सम्मान है। वंदना कटारिया ने प्रदर्शन से साबित कर दिया है कि बेटियां बेटों से किसी प्रकार कमतर नहीं है। वंदना के शानदार प्रदर्शन पर प्रत्येक उत्तराखण्डवासी को नाज है। सम्मानित करने वालों में प्रदेश सचिव व पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, मायापुर ब्लॉक अध्यक्ष रवि कश्यप, कनखल ब्लॉक अध्यक्ष शुभम अग्रवाल, मध्य हरिद्वार ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र एडवोकेट, प्रदेश प्रदेश सचिव दिनेश पुंडीर, ज्वालापुर नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी, भेल ब्लाक अध्यक्ष गुलबीर सिंह, किशन कुमार जाटव, जिला उपाध्यक्ष दिनेश कुमार आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।