नगर पुलिस ने 5 दबोचे

Crime Haridwar News
Spread the love

कमल खडका

पुलिस महानिदेशक के निर्देशों पर नगर कोतवाली पुलिस ने गंगा घाटों पर हुड़दंग एवं गंदगी फैला रहे हरियाणा के पांच आरोपियों को धर दबोचा साथ ही गंगा घाटों की मान मर्यादाओं का उल्लंघन कर रहे 12 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के तहत जुर्माना भी किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार हरियाणा निवासी कप्तान पुत्र दयानंद उम्र 42 वर्ष,कश्मीर पुत्र फूल सिंह उम्र 35 वर्ष, अजमेर पुत्र ईश्वर सिंह उम्र 42 वर्ष ,राकेश पुत्र सूरत सिंह उम्र 41 वर्ष,राकेश पुत्र सूरत सिंह उम्र 41 वर्षपर कार्यवाही की।

नगर पुलिस द्वारा हर की पौड़ी एवं अन्य गंगा घाटों पर हुड़दंग करने वाले व्यक्तियों पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है