स्मैक के साथ गिरफ्तार किया

Crime
Spread the love

अमरीश
हरिद्वार, 23 अगस्त। मादक पदार्थो की तस्करी व बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रानीपुर कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र चौकी प्रभारी एसआई प्रवीन रावत सहयोगी पुलिसकर्मियों कांस्टेबल संतराम, संदीप सेमवाल, आशुतोष व सत्येंद्र यादव के साथ गश्त पर थे। इस दौरान बालकुंज के सामने दादूपुर से बहादराबाद की ओर जाने वाली सड़क पर सामने से आ रहे आरोपी शाहरूख निवासी ग्राम जमालपुर को रोककर तलाशी ली तो उसके पास से 6 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।