दो शराब तस्कर गिरफ्तार

Crime
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 13 सितंबर। शराब व अन्य मादक पदार्थो की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कनखल पुलिस ने वैगनआर कार में लादकर अवैध रूप से बेचने के लिए ले जायी जा रही देशी शराब की 10 पेटियों सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जगजीतपुर चौकी प्रभारी बृजपाल सिंह साथी पुलिसकर्मियों कांस्टेबल जयपाल सिंह व पप्पू कश्यप के साथ जगजीतपुर बैरियर पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान कार के जरिए शराब तस्करी किए जाने की मुखबिर की सूचना पर मिस्सरपुर की तरफ से आ रही एक वैगनआर कार को रोककर तलाशी ली गयी तो उसमें देशी शराब की 10 पेटियां लदी देख पुलिसकर्मियों ने कार सवार अजीत कुमार पुत्र दिलावर निवासी मुरादाबाद उत्तर प्रदेश व श्याम कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी उधम सिंह नगर को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकद्मा दर्ज तस्करी में प्रयुक्त की जा रही कार को भी सीज कर दिया।