नितिन गुप्ता बने आम आदमी पार्टी बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष

Haridwar News
Spread the love

अमरीश


प्रदेश में सरकार बनने पर जनसुविधाओं को सुलभ बनाया जाएगा-सचिन बेदी
हरिद्वार, 13 सितंबर। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता नितिन गुप्ता एडवोकेट को बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनका पार्टी कार्यालय पर फूल मालाएं पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। स्वागत करते हुए आम आदमी पार्टी के लीगल सेल के अध्यक्ष अधिवक्ता सचिन बेदी ने कहा कि आदमी पार्टी उत्तराखण्ड में तेजी से एक सशक्त विकल्प के रूप में उभर रही है।

भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान प्रदेश की जनता लगातार आम आदमी पार्टी से जुड़ रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की डबल इंजन सरकार जनसमस्याओं के निदान में पूरी तरह विफल साबित हुई है। भाजपा के राज में देश में महंगाई आसमान छू रही है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, खाद्य तेल तथा अन्य सभी जरूरी चीजों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। उत्तराखण्ड सरकार की गलत नीतियों की वजह से प्रदेश के युवा रोजगार की तलाश में पलायन को मजबूर हैं।

भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से परेशान प्रदेश की जनता विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी को अपना समर्थन देगी। प्रदेश में आप की सरकार बनने पर जनसुविधाओं को सुलभ बनाया जाएगा। बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का बनाए जाने पर पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए नितिन गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गयी है। उसका निष्ठापूर्वक पालन करते हुए बुद्धिजीवी वर्ग को पार्टी से जोड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा।

विदित हो कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता नितिन गुप्ता पेशे से एडवोकेट है इस कारण पार्टी द्वारा उनको बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का दायित्व सौंपकर बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया है। जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण कुमार सिंह, सुरेंद्र बिरला, नीरव शिवपुरी, अनिल कपूर, विकास भारती आदि पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नितिन गुप्ता कर स्वागत कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *