सोशल मीडिया ठप, फेसबुक व्हाट्सएप इंस्टाग्राम यूजर आहत

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के फेसबुक व्हाट्सएप इंस्टाग्राम ठप होने से दुनिया का संपर्क टूटा। तीन बड़े प्लेटफार्म एक साथ बंद होने की वजह से उपभोक्ता एक दूसरे से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। ये तीनो एक ही कपंनी के ऐप है। डिजिटल क्रांति के इस दौर में व्हाट्सएप फेसबुक इंस्टाग्राम के इस्तेमाल करने वालों की संख्या बहुत अधिक है। सर्वर डाउन की समस्या से व्हाट्सएप मैसेज प्रभावित है। कनेक्टिविटी नहीं होने से उपभोक्ताओं में हड़कंप मचा हुआ है। देश दुनिया के लोग एक दूसरे से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं मोबाइल यूजर ऐप नहीं चलने से मायूस है।

लाखों करोड़ों की संख्या में लोगों का व्यवसाय मोबाइल के माध्यम से होता है घंटों से व्हाट्सएप फेसबुक इंस्टाग्राम का movement नहीं होना, उपभोक्ताओं के लिए चिंता का विषय बना हुआ है तकनीकी खराबी या अन्य कारणों के कयास लगाए जा रहे हैं यूजर एप्लीकेशन ऐप पर किसी भी प्रकार की कोई गतिविधि नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में लोगों की चिंताएं बड़ी हुई हैं धर्म नगरी के लोग भी सोशल मीडिया बंद हो जाने से अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। कंपनियां जल्द ही इस समस्या को दूर करने में लगी है