मिलावट का विशेष ध्यान रखें व्यापारी-सुरेंद्र भटेजा

Haridwar News Uncategorized
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 22 अक्टूबर। हरिद्वार डिस्ट्रीब्यूर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र भटेजा ने सभी को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि व्यापारी खाद्य पदार्थो में मिलावट का विशेष ध्यान रखें। लोगों के स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार के खिलवाड़ को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि दीपावली पर्व की खरीददारी सोच समझकर करें।

मिलावट खोरों से सावधान रहें। सुरेंद्र भटेजा ने कहा कि बिकानों द्वारा गजक, सोन पापड़ी, रसगुल्ला एवं मिठाई आदि कई उत्पाद उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराए जा रहे हैं। मिलावट रहित बिकानों के खाद्य उत्पाद बाजार में धूम मचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिंदू संस्कृति में पर्वो का महत्वपूर्ण स्थान है। जिनमें दीपावली पर्व सबसे प्रमुख है। लोगों को उपहार भेंटकर एक दूसरे के साथ दीपावली पर्व की खुशीयां बांटे।