विडियो:- प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का मौन उपवास कार्यक्रम

Politics
Spread the love

तनवीर

लखीमपुर मामले में पीड़ितों से मिलने जा रही कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी से कांग्रेस के कार्यकर्ता आक्रोशित हैं जिसको लेकर आज कांग्रेस कार्यालय डोईवाला में कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौरव चौधरी के नेतृत्व कार्यकर्ताओं ने मौन उपवास रखा।कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव सिंह ने कहा कि सरकार किसानों के हत्यारों को गिरफ्तार नहीं कर पा रही है

लेकिन जो पीड़ितों की मदद करने उनका हाल जानने के लिए कांग्रेस नेत्री किसानों के बीच पहुंच रही थी उनको गिरफ्तार कर सरकार ने पूर्ण रूप से तानाशाही रवैया अपनाया है जो एक स्वतंत्र लोकतंत्र में गलत परंपरा है और कांग्रेस का कार्यकर्ता इसकी निंदा करता है।