महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ने दी ईद की बधाई

Politics
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 22 अप्रैल। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, कार्यवाहक अध्यक्ष अमन गर्ग, वरूण बालियान, यशवंत सैनी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुरली मनोहर, राजबीर सिंह चौहान, अंकित चौहान, अज्जू खान, सोम त्यागी आदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ज्वालापुर स्थित मदरसा अरबिया दारूल उलूम रशीदिया पहुंचकर मदरसा प्रबंधक मौलाना आरिफ व मदरसे के अध्यापकों को ईद की शुभकामनाएं दी। ईद की शुभकामनाएं देते हुए सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि विभिन्न धर्मो के बीच एकता देश की ताकत है। सभी धर्म समुदाय आपस में मिलकर त्यौहार मनाते हैं। जिससे एकता और भाईचारा मजबूत होता है।

उन्होंने कहा कि ईद पर्व खुशीयों का पर्व है। एक दूसरे के साथ खुशीयों को बांटे। मौलाना आरिफ ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि देश एकता, भाईचारे और सौहार्द का गुलदस्ता है। राष्ट्र की मजबूती के लिए सभी को मिलजुल कर प्रयास करने चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी वर्ग देश की तरक्की में समान रूप से योगदान कर रहे हैं। सभी के सहयोग से ही देश आगे बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *