भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री ने ठोकी ज्वालापुर सीट से दावेदारी

Politics
Spread the love

गौरव रसिक


हरिद्वार, 8 नवम्बर। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री संजय सिंह ने अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में ज्वालापुर सुरक्षित सीट से टिकट दिए जाने की मांग की है। टिकट के लिए दावेदारी जताते हुए संजय सिंह ने जिला अध्यक्ष डा.जयपाल सिंह को आवेदन पत्र भी सौंपा। इस दौरान संजय सिंह ने कहा कि यदि उन्हें उम्मीदवार बनाया जाता है तो उनकी जीत निश्चित है।

संजय सिंह ने कहा कि वे लंबे समय से भाजपा से जुड़े हैं तथा क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मतदाताओं के बीच उनकी पहचान तथा मजबूत पकड़ भी है। क्षेत्र में उनकी सक्रियता के आधार पर उनकी दावेदारी मजबूत है। पार्षद मनोज प्रालिया ने कहा कि संजय सिंह पार्टी के निष्ठावान तथा समर्पित कार्यकर्ता हैं।

युवा तथा ऊर्जावान कार्यकर्ता को टिकट मिलने से पार्टी की जीत निश्चित है। इस दौरान पूर्व प्रधान व वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता आशीष चौधरी, समाजसेवी कमल राजपूत, तनु कुमार, राहुल कुमार, अनुज त्यागी आदि भी मौजूद रहे।