मेहनतकशों के लिए आर्थिक पैकेज जारी करे सरकार-अम्बरीष कुमार

Politics
Spread the love

कमल खड़का

हरिद्वार, 1 मई। पूर्व विधायक वरिष्ठ कांग्रेस नेता अम्बरीष कुमार ने श्रमिकों को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कोरोना वायरस के चलते मेहनतकशों के सामने बेहद विपरित परिस्थितियां उत्पन्न हो गयी हैं। दुनिया भर में मजूदरों के सामने रोजगार समाप्त होने का संकट है। 1886 के मजूदरों के संघर्ष को याद करते हैं तो वर्तमान परिस्थितियां अत्यंत विषम है। अंतर्रास्ट्रीय श्रम संगठन के अनुसार कोरोना वायरस के कारण किए गए लाॅकडाउन के चलते दुनिया भर के 50 फीसदी मजदूरों के सर पर रोजगार समाप्त होने का संकट है। इन मजदूरों मे संगठित और असंगठित दोनों क्षेत्र के मजदूर सम्मिलित हैं। अम्बरीष कुमार ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि जिन मजूदरों के पास काम नहीं है।

उनकी कठिनाईयां दूर करने के लिए विशेष आर्थिक पैकेज का ऐलान शीघ्र किया जाए। जिससे वे परिवार का भरण पोषण कर सकें तथा संकट समाप्त होने के बाद राष्ट्र की प्रगति में पहले की तरह अपना योगदान कर सकें। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति में श्रमिकों के योगदान को दरकिनार नहीं किया जा सकता है। वर्तमान संकट में इस मेहनतकश तबके को भूख से बचाने के लिए तत्काल कदम उठाए जाने की आवश्यकता है। लाॅकडाउन के नियमों का पालन नही करते हुए श्रमिकों को वेतन भुगतान नहीं करने व काम से निकालने का प्रयास कर रहे उद्योगों के खिलाफ सख्ती दिखायी जाए। ताकि मजदूरों का व्यवस्था पर भरोसा बना रहे। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *