शिवालिक नगर पालिका को स्वच्छता सर्वेक्षण में मिलेगा पुरस्कार

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

अधिकारियों व जनता की बदौलत स्वच्छता सर्वेक्षण में हुआ चयन:- राजीव शर्मा

नवगठित शिवालिक नगर पालिका ने प्रदेश का नाम रोशन किया है। आजादी के अमृत महोत्सव स्वच्छता सर्वेक्षण में शिवालिक नगर पालिका का चयन होने से प्रदेश का मान बड़ा है। 20 नवंबर को नई दिल्ली विज्ञान भवन में पुरस्कार से नवाजा जाएगा ।नगर पालिका चेयरमैन राजीव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पालिका क्षेत्र में कूड़े की व्यवस्था को लेकर माइल्स वेस्ट एंड सिविल वर्क प्राइवेट लिमिटेड को कूड़े की व्यवस्था सौंपी गई है। कचरा प्रबंधन में विशेष इंतजाम के चलते ही स्वच्छता सर्वेक्षण में पालिका का चयन हो पाया है। पूरे पालिका क्षेत्र में बड़े पैमाने पर जन चेतना अभियान भी निरंतर चलाए जाते हैं

क्षेत्र निवासियों से भेंटवार्ता कर कूड़ा प्रबंधन को लेकर लगातार चर्चा भी की जाती है। साफ-सफाई को लेकर बेहतर इंतजाम की बदौलत ही शिवालिक नगर पालिका स्वस्थ सर्वेक्षण के पायदान पर चयन हो पाना अधिकारियों एवं क्षेत्र की जागरूक जनता से ही संभव हो पाया है। जबकि हरिद्वार नगर पालिका अरसे से अस्तित्व में है बड़े मैनेजमेंट के साथ काम कर रही है उसके बावजूद भी नगर पालिका हरिद्वार का चयन ना होना राजनैतिक द्वंद की ओर इशारा करता है।