तनवीर
हरिद्वार, 11 नवम्बर युवा सपा नेता श्रवण शंखधर को लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया गया है। लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने विभिन्न राज्यों में सचिवों की नियुक्ति करते हुए उत्तराखण्ड से युवा सपा नेता श्रवण शंखधर को राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया। लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर डा.राजेंद्र पाराशर, चंद्रशेखर यादव, लव दत्ता, मशकुर कुरैशी, नितिन यादव, विपिन किमोठी, सचिन मिश्रा, आशीष यादव आदि सपा कार्यकर्ताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दी।
लोहिया वाहिनी राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किए जाने पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एवं लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गयी है। उसका निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों को आगे बढ़ाया जाएगा। श्रवण शंखधर ने कहा कि उत्तराखण्ड में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को साथ लेकर जनता के बीच सपा की नीतियों का प्रचार प्रसार करने के साथ अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत के लिए अभियान चलाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में यूपी का जो विकास हुआ है। उसे उत्तर प्रदेश की जनता आज भी याद करती है। अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में यूपी में सपा भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी तथा अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की सरकार बनेगी।