कृषि कानून वापस लेना मोदी सरकार का ऐतिहासिक फैसला-मनव्वर कुरैशी

Haridwar News
Spread the love

राहत अंसारी


हरिद्वार, 20 नवम्बर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष मनव्वर कुरैशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले का स्वागत किया और कहा कि देश के किसानों के हितों को लेकर केंद्र सरकार कटिबद्ध है। कृषि कानून वापस लेकर मोदी सरकार ने ऐतिहासिक फैसला किया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष किसानों को गुमराह कर रहा था। जिसके चलते फैसले में देरी हुई।

किसान नेताओं को विपक्ष द्वारा बार बार भड़काने के कारण ही किसानों के साथ हुई कई दौर की वार्ता फेल हुई थी। निश्चित तौर पर देश के अन्नदाताओं का मनोबल बढ़ा है। मनव्वर कुरैशी ने कहा कि देश का अन्नदाता खुशहाल होगा तो देश प्रगति की और अग्रसर होगा। किसान हितों में मोदी सरकार का यह फैसला प्रशंसनीय है। पूरे देश का किसान फैसले से खुश है। निश्चिततौर पर भाजपा की सरकार भारी मतों से जीत दर्ज करेगी।

सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के साथ सरकार मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में अन्नदाताओं का भी बड़ी भूमिका रहती है। उन्होंने कहा कि अब इस मुद्दे को लेकर विपक्ष अपनी औछी राजनीति नहीं कर सकेगा। यह फैसला किसान हितों के लिए लिया गया है।