राहत अंसारी
हरिद्वार, 21 नवम्बर। मुस्लिम विख्यात संस्था अंजुमन गुलामाने मुस्तफा सोसायटी रजि.की एक महत्वपूर्ण बैठक ज्वालापुर स्थित वरदा एकेडमी में हुई। जिसमे पैगम्बर मोहम्मद साहब व कुरान पाक के प्रति अपशब्द व अशोभनीय टिप्पणी करने वाले वसीम रिज्वी के खिलाफ निर्णय लिया गया कि मंगलवार को सोसायटी का एक प्रतिनिधिमंडल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिलेगा, और रिज्वी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में धाराएं बढ़ाने की मांग करेगा।
साथ ही रिज्वी की गिरफ्तारी की मांग भी की जाएगी। यदि मांगो पर अमल नही किया गया तो संस्था आंदोलन को मजबूर होगी। ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व वक्फबोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिज्वी ने हरिद्वार में एक विवादित पुस्तक का विमोचन किया था और भड़काऊ भाषण देते हुए मौहम्मद साहब की शान में गुस्ताखी की थी। जिससे मुस्लिम समाज के साथ अन्य समाज के लोगो मे रोष उत्पन्न हुआ और विरोध प्रदर्शन व कोतवाली पुलिस को तहरीरें सौंपी गई।
जिसअपर हरिद्वार कोतवाली में रिज्वी के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। इसी संबंध में प्रमुख मुस्लिम संस्था अंजुमन गुलामाने मुस्तफा रजि. की एक महत्वपूर्ण बैठक ज्वालापुर अहबाब नगर स्थित वरदा एकेडमी (स्कूल) में सम्पन्न हुई। बैठक में रिज्वी के भड़काऊ बयान की निंदा करते हुए सोसायटी के पदाधिकारियों ने तय किया कि मंगलवार को एक प्रतिनिधिमंडल एसएसपी से मुलाकात करेगा, और रिज्वी के खिलाफ गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किए जाने और गिरफ्तारी की मांग करेगा।
सोसायटी के सदर हाजी शफी खान ने बताया कि रिजवी ने मुहम्मद साहब के बारे में बहुत ही आपत्तिजनक बातें कही थीं। जिनको कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। रिज्वी हमेशा भड़काऊ बयानबाजी करता है और देश की फिजा में जहर घोलने का काम करता है ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार कर सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा रिज्वी गंगा जमुनी तहजीब को नष्ट करना चाहता है। वो अपने नापाक इरादों में कभी कामयाब नही होगा।
सोसायटी के सचिव शादाब कुरशी ने कहा सोसायटी के पदाधिकारियों ने तय किया है कि यदि इस बार गुस्ताखे रसूल रिज्वी के खिलाफ कठोर कार्यवाही अमल में नही लाई गई तो सोसायटी मुखर होकर आंदोलन को मजबूर होगी।
बैठक में सोसायटी के सदर हाजी शफी खान, हाजी अनीस खान, हाजी शादाब कुरैशी, नईम कुरैशी आलम सैफी, हाजी गुलजार अंसारी, अताउर्रहमान खान, पार्षद सुहैल कुरैशी, हाजी रफी खान, एड. इरशाद खान, हाजी शाहबुद्दीन अंसारी, जफर अब्बासी, सहित भारी संख्या में मुस्लिमों ने शिरकत की।


