भाजपा अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने चलाया जनसंपर्क अभियान

Politics
Spread the love

गौरव रसिक


प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया भर में बढ़ाया देश का मान-संजय सिंह
हरिद्वार, 21 नवम्बर। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री संजय सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सहदेवपुर में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों व जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया भर में देश का मान बढ़ा है। देश तेजी से तरक्की कर रहा है। केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है।

संजय सिंह ने कहा कि अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत निश्चित है। यदि पार्टी ने मौका दिया तो क्षेत्र से विधायक चुने जाने पूरे विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास कराया जाएगा। संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा कर एक बार फिर साबित किया कि वे बड़ा दिल रखते हैं और उनका दिल केवल देश के लिए धड़कता है। मोदी एवं भाजपा के लिए जन गण मन ही सर्वप्रिय है।

अनुसूचित मोर्चा के बहादराबाद बाद मंडल अध्यक्ष मनोज ने कहा कि जनसंपर्क अभियान को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। जनसंपर्क अभियान में अमित वालिया, वरिष्ठ भाजपा नेता ओम प्रकाश, तेजपाल प्रजापति, जसवीर, सुमित कटारिया, राहुल, सनी, शोभाराम, टिंकू, अनुज कुमार, धर्मवीर, प्रेमचंद, अनुज सिंह, बलवीर सिंह, नाथीराम, फूलसिंह, जयसिंह आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *