नौ माह से ग्रामीणों को पेयजल सुविधा दिलाने के लिए अफसरों के चक्कर काट रहे गाड़ोवाली के ग्राम प्रधान,देखे विडियो

Haridwar News
Spread the love

गौरव रसिक


पेयजल निगम व विद्युत विभाग के अफसरों पर लगाया उपेक्षा का आरोप
हरिद्वार, 27 नवम्बर। ग्राम गाड़ोवाली के ग्रामीणों ने पेयजल निगम एवं बिजली विभाग पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए रोष प्रकट किया। ग्राम प्रधान तालिब हुसैन ने कहा कि पेयजल निगम और विद्युत विभाग ग्रमीणो को मिलने वाली सुविधाओं के प्रति उदासीनता बरत रहे हैं। जिसे लेकर ग्रामीणों में रोष बना हुआ है।

गांव में पेयजल उपलब्ध कराने के लिए बनायी गयी टंकी से घरों में जाने वाली पेयजल लाईन को नौ माह बीत जाने के बाद भी पूरे गांव में नहीं बिछाया गया। इसके अलावा विद्युत विभाग द्वारा पेयजल टंकी को विद्युत कनेक्शन देने के लिए लगाए गए ट्रांसफार्मर को भी काफी दूरी पर खेत में लगा दिया गया। जिसे लेकर खेत स्वामी द्वारा लगातार आपत्ति जतायी जा रही है। ग्राम प्रधान तालिब हुसैन ने कहा कि जबकि उनके द्वारा ट्रांसफार्मर लगाने व टंकी को कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिए जगह भी चिन्हित कर दी गयी थी।

इसके बावजूद ट्रांसफार्मर को खेत में लगा दिया गया। जिन कारणों से अब तक ग्रामीणों को पेयजल सुविधा नहीं मिल पा रही है। तालिब हुसैन ने कहा कि पेयजल निगम एवं विद्युत विभाग के अफसरों, कार्यालयों के चक्कर काटने के बावजूद भी समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा है। उन्होंने दुख जताते हुए यह भी कहा कि ग्राम गाड़ोवाली अल्पसंख्यक बाहुल्य होने के कारण उपेक्षा का शिकार हो रहा है।

नरेश, शेखर, टिंकू, डिंपर, कादिर, जावेद, शाहिद, उस्मान, मौहम्मद जावेद, इतेखाब आलम, लियाकत सलमानी, जर्रार अंसारी, इरशाद, तस्लीम व नौशाद आदि ने रोष व्यक्त करते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन का रास्ता अपनाने को बाध्य होंगे।