विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत ज्वालापुर पुलिस ने पांच पर लगाया गुंडा एक्ट

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 1 जनवरी। विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत कार्रवाई करते हुए ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने शराब तस्करी, सट्टे की खाईबाड़ी जैसी अवैध गतिविधियों में लिप्त कोतवाली क्षेत्र के पांच लोगों पर गुंडा अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना कोतवाली पुलिस को चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाने रखने के लिए मादक पदार्थो की तस्करी, सट्टे की खाईबाड़ी जैसी आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।

ज्वालापुर कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार निर्देशों का अनुपालन करते हुए इसरार निवासी मोहल्ला कस्साबान, रईस निवासी सीएमआई अस्पताल के पास पीठ बाजार, सुदेश निवासी मोहल्ला कड़च्छ, देवांग निवासी त्रिमूर्ति नगर, बॉबी निवासी मोहल्ला कड़़च्छ के विरुद्ध गुंडा एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए उन्हें तड़ीपार करने हेतु जिलाधिकारी को रिपोर्ट प्रेषित की गई है।