11 दिसंबर 2022 को होंगे एनयूजे आई, उत्तराखंड के द्विवार्षिक चुनाव

Haridwar News
Spread the love

विकास झा


मुख्य चुनाव अधिकारी ब्रह्मदत्त शर्मा ने जारी किया चुनाव कार्यक्रम
हरिद्वार। नेशनल यूनियन ऑफ जनर्लिस्ट (इंडिया), उत्तराखंड के द्विवार्षिक चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। 28 नवंबर को मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ चुनावी प्रक्रिया का शुभारंभ होगा एवं 11 दिसंबर को मतदान और मतगणना के साथ चुनावी कार्यक्रम का समापन होगा। राजधानी देहरादून के 17 अभिषेक टावर, प्रथम तल, 14 सुभाष रोड स्थित कार्यालय में चुनावी प्रक्रिया संपन्न होगी। शनिवार को मुख्य चुनाव अधिकारी ब्रह्मदत्त शर्मा ने चुनावी कार्यक्रम जारी किया।

मीडिया को जारी बयान में मुख्य चुनाव अधिकारी ब्रह्मदत्त शर्मा ने बताया कि बताया कि नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स, इंडिया के संविधान के अनुसार दो वर्ष के उपरांत चुनाव कराना अनिवार्य है। वर्तमान कार्यकारिणी का दो वर्ष का कार्यकाल पूरा हो गया है। ऐसे में 22 सितंबर 2022 को हल्द्वानी के राजकीय अतिथि गृह, नैनीताल क्लब में संपन्न एनयूजे,आई उत्तराखंड की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में चुनाव कराने का निर्णय लिया गया।

ब्रह्मदत्त शर्मा को मुख्य चुनाव अधिकारी एवं प्रोफेसर गिरीश चंद तिवारी को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त कर चुनाव संपन्न कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई । इस कड़ी में मुख्य चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए चुनावी कार्यक्रम कार्यक्रम जारी कर दिया है। उन्होंने बताया कि चुनाव 17 अभिषेक टावर प्रथम तल, 14 सुभाष रोड, देहरादून में संपन्न होगा। चुनावी कार्यक्रम जारी करते चुनाव अधिकारी ने बताया कि एनयूजे, आई, उत्तराखंड के द्विवार्षिक चुनाव के लिए मतदाता सूची का प्रकाशन 28 नवम्बर 2022 को प्रातः 11 बजे किया जाएगा। मतदाता सूची पर आपत्ति 30 नवम्बर 2022 को 11 बजे से 5 बजे तक दर्ज कराई जा सकती है।

इसके बाद मतदाता सूची पर आपत्तियों की सुनवाई एवं निस्तारण 1 दिसम्बर 2022 को 11 बजे से 3 बजे तक किया जाएगा। संशोधन के उपरांत अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 2 दिसम्बर को 11 बजे किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नामांकन पत्रों की बिक्री 3 दिसम्बर को 11 बजे से 5 बजे तक होगी। नामांकन 4 दिसम्बर को 11 बजे से 5 बजे तक होगा। नामांकन पत्रों की जांच 5 दिसम्बर को 11 बजे से 2 बजे तक होगी। ब्रह्मदत्त शर्मा ने कहा कि नामांकन पत्रों की जांच के बाद प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन 4 बजे तक किया जाएगा। इसके बाद नामांकन पत्रों पर आपत्तियों का निस्तारण 5 बजे तक होगा।

प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन 6 बजे तक किया जाएगा। 6 दिसम्बर 11 बजे से 5 बजे तक नाम वापसी होगी। अंतिम प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन 7 दिसम्बर 2022 को सुबह 11 बजे किया जाएगा। इसके बाद आवश्यकता पड़ने पर 11 दिसम्बर 2022 को सुबह 9 बजे से 4 बजे तक चुनाव मतदान होगा। उसी दिन गणना 6 बजे शुरू हो जायेगी जो गिनती पूरी होने तक चलती रहेगी। मतगणना संपन्न होने के बाद नये पदाधिकारियों का ऐलान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *