भाजपा परिवार का संकल्प किसी को भूखा नहीं रहने दिया जाएगा-दिनेश पाण्डे

Haridwar News
Spread the love

कमल खड़का

हरिद्वार, 14 मई। युवा मोर्चा मंडल महामंत्री चंद्रकांत पांडेय ने कहा कि लाॅकडाउन में भारतीय जनता पार्टी की ओर से कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के संयोजन में हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र में असहाय व जरूरतमंद परिवारों को घर घर राशन पहुंचाने का कार्य लगातार किया जा रहा है। मण्डल उपाध्यक्ष दिनेश पांडे के जन्मदिवस के अवसर पर जिला महामंत्री विकास तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता जयप्रकाश सैनी, वार्ड अध्यक्ष बृजेश भदोरिया, यशा सिंह, प्रीतम चैहान, अजीत कुमार, सागर निषाद, सूरज राणा आदि के सहयोग से इंदिरा बस्ती में 32 परिवारों को राशन किट बांटी गयी। दिनेश पाण्डे ने कहा कि लाॅकडाउन में रोजगार नहीं रहने पर मजदूर वर्ग के सामने भारी परेशानी उत्पन्न हो गयी है।

प्रतिदिन मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करने वाले लोग परिवार के लिए दो वक्त का खाना तक नहीं जुटा पा रहे हैं। ऐसे में भाजपा परिवार ने ऐसे सभी परिवारों की मदद करने का संकल्प लिया है। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के संयोजन में इस संकल्प को पूरा किया जा रहा है। क्षेत्र में किसी को भी भूखा नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार भी लगातार जरूरतमंद परिवारों को मदद पहुंचाया रही है। भोजन व राशन वितरण के अलावा लोगों को मास्क भी दिए जा रहे हैं तथा सोशल डिस्टेंसिंग के प्रति जागरूक किया जा रहा है।