छवि खराब करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी पुलिस को तहरीर

Politics
Spread the love

राहत अंसारी

निराधार व बेबुनियाद अफवाह फैलाकर उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल किया:-गौरव कौशिक


हरिद्वार, 10 जनवरी। आधा दर्जन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर उन्हें तथाकथित रूप से शराब तस्करी में लिप्त बताने का आरोप लगाते हुए नगर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। नगर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी में गौरव कौशिक, विमल शर्मा, तरूण व्यास, मनीष कर्णवाल, हिमांशु बहुगुणा व विक्की कोरी ने कहा है कि सोमवार को सोशल मीडिया पर उन्हें नशे के व्यापार में सहभागी दिखाते हुए निराधार व बेबुनियाद अफवाह फैलाकर उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने का काम किया गया। गौरव कौशिक ने कहा कि षड़यंत्र के तहत सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें बदनाम करने की नीयत से इस तरह की कुचेष्टा की जा रही है।

जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी पार्टी के इशारे पर उनकी छवि खराब करने के उद्देश्य से इस तरह के काम किए जा रहे हैं। तरूण व्यास, हिमांशु बहुगुणा व मनीष कर्णवाल ने कहा कि नशे के खिलाफ हमारे द्वारा कई अभियान चलाए गए।

नशा मुक्ति को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ता हमेशा ही प्रयास करता चला आ रहा है। लेकिन औछी मानसिकता के चलते कुछ लोग स्वार्थ की राजनीति कर रहे हैं। हमारे मान सम्मान को ठेस पहुंचायी जा रही है। जो किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।