डॉ नरेश चौधरी को किया सम्मानित

Haridwar News
Spread the love

राहत अंसारी

जनपद हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित पुलिस लाइन, परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य परेड के उपरांत जिला प्रशासन की ओर से जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे द्वारा ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में कार्यरत प्रोफेसर/ विभागाध्यक्ष एनाटॉमी, इंडियन रेड क्रॉस के सचिव डॉ नरेश चौधरी को उत्कृष्ट कार्यों के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
डॉ नरेश चौधरी को पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक योगेंद्र सिंह रावत ने भी विशेष रूप से बधाई दी।