SOP मे राजनीतिक दलों को बड़ी राहत

Politics
Spread the love

तनवीर

राजनीतिक दलों की चुनावी तारीख नजदीक आ रही है।विभिन्न पार्टियों के प्रत्याशी प्रत्येक घर में दस्तक दे रहे हैं लेकिन कोविड-19 संक्रमण के चलते राजनीतिक दलों की बड़ी रैलियां रोड शो पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध अभी जारी है।समीक्षा बैठक में प्रतिबंध को आगे बढ़ाते हुए 11 फरवरी तक कर दिया है।राजनीतिक दल रोड शो पदयात्रा साइकिल बाइक पर प्रचार प्रसार की अनुमति नहीं दी जाएगी ,लेकिन राजनीतिक दलों को बड़ी राहत भी मिली है।

खुली जगहों पर अब 1000 लोगों की क्षमता के साथ जनसभा हो सकती है। पूर्व की s.o.p. में मात्र 500 लोगों की अनुमति दी गई थी। कोविड-19 संक्रमण के चलते गाइडलाइन का पूरा ध्यान राजनीतिक दलों को देना होगा। डोर टू डोर प्रचार में भी छूट दी गई है। 10 लोगों के बजाय अब 20 लोगों के साथ प्रत्याशी प्रचार कर सकते हैं।इनडोर बैठक 300 की बजाए 500 लोगो या जगह की क्षमता के 50% लोगों को शामिल किया जा सकता है।