तनवीर
हरिद्वार, 9 अक्टूबर। विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। शनिवार को कांग्रेस मीडिया सेल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया है। मीडिया सेल की प्रदेश अध्यक्ष शिल्पी अरोड़ा की देखरेख में मध्य हरिद्वार स्थित बेंकट हॉल में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया के उपयोग के गुर सिखाए गए।
प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा के मीडिया सेल जिला अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्यों को प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ,प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रदेश सह प्रभारी दीपिका पांडे मीडिया सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहण गुप्ता ने किया।
प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा सरकार जनता की उम्मीदों को पूरा करने में नाकाम रही है। नारे व जुमलों के सहारे जनता को बहकाने के भाजपा के प्रयास अब कामयाब नहीं होंगे। प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि सोशल मीडिया एक सशक्त प्लेटफार्म है। सोशल मीडिया के माध्यम से कार्यकर्ता जनता तक कांग्रेस की नीतियों को पहुंचाएंगे। सरकार की कमियों को उजागर किया जाएगा।
प्रदेश महासचिव डॉ संजय पालीवाल, महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, मेयर अनीता शर्मा, पूर्व विधायक रामयश सिंह, ग्रामीण जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह, श्रमिक नेता मुरली मनोहर, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष विमला पांडे, ज्वालापुर नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी, मध्य हरिद्वार ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, सतीश कुमार प्रदेश सचिव, दिनेश पुंडीर, पूर्व पार्षद अशोक शर्मा, बीएस तेजियान, विशाल राठौर, नावेज अंसारी, वरुण बालियान, हाजी नईम कुरैशी, हाजी रफी खान, शाहनवाज कुरैशी, जेपी सिंह, सतेंद्र वशिष्ठ, सुनील सिंह, अरुण चौहान, आदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर तथा बुके भेंट कर पदाधिकारियों का स्वागत किया।