हरिद्वार पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Crime
Spread the love

राहत अंसारी

पथरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत लगातार पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है।बृहस्पतिवार को पथरी पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई दुर्गा गढ़ क्षेत्र में तस्कर चरस की सप्लाई करने के लिए आ रहा है।

पुलिस ने दुर्गा गढ़ तिराहा पर चेकिंग शुरू की। इस दौरान पुलिस ने इस्तियाक निवासी मंगलोर को डेढ़ किलो चरस के साथ रंगे हाथ धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान किया। पुलिस द्वारा ग्राम सहदेवपुर खेड़ा से सरजीत सिंह उर्फ सोनू को 100 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।आबकारी अधिनियम के तहत पुलिस ने कार्यवाही की।

पुलिस टीम में एसओ रविंद्र कुमार, एसआई राजेंद्र पवार, प्रीति नेगी, कॉन्स्टेबल राजा राम,सुशील, संदीप राणा,राकेश नेगी, मनीष टीम में शामिल रहे।