तमंचे सहित गिरफ्तार किया

Crime
Spread the love

राहत अंसारी

हरिद्वार, 18 फरवरी। कोतवाली रानीपुर की सुमन नगर पुलिस चौकी टीम ने रात्रि चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को तमंचे सहित गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि चौकी प्रभारी एसआई इंदर सिंह गड़िया सहयोगी पुलिसकर्मियों कांस्टेबल महेंद्र तोमर व अजय रावत के साथ सुमन नगर में गोकुल वाटिका जाने वाले रास्ते पर चेकिंग कर रहे थे।

इस दौरान एक मोटरसाईकिल सवार को रोककर चेकिंग की गयी तो उसके पास से तमंचा बरामद हुआ। पूछताछ मे उसने अपना विकास कुमार निवासी बिजनौर यूपी बताया। आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है।