देशी शराब के 50 पव्वे सहित गिरफ्तार

Crime
Spread the love

राहत अंसारी


हरिद्वार, 16 जनवरी। कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध रूप से शराब बेच रहे एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी मोहनलाल निवासी बैरागी कैंप के कब्जे से देशी शराब के 50 पव्वे बरामद हुए हैं। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल रोहित एवं वीर सिंह शामिल रहे।