आलानकब सहित गिरफ्तार

Crime
Spread the love

राहत अंसारी


हरिद्वार, 2 मार्च। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान आलानकब सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत पुलिसकर्मियों ने हाशिम निवासी ज्वाालपुर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से आला नकब, मोमबत्ती व माचिस बरामद हुई है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल हेमंत व केसर शामिल रहे।