नशीले कैप्सूल समेत तस्कर दबोचा

Crime
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 25 नवम्बर। लकसर कोतवाली पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 192 नशीले कैप्सूल बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया और उससे पूछताछ कर नशीले कैप्सूल के स्रोत की जानकारी जुटा रही है। मिशन ड्रग्स फ्री देवभूमि के तहत पुलिस नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में कोतवाली लकसर पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान शाहरुख पुत्र शराफत निवासी ग्राम मौहल्ला ढाब सुल्तानपुर को नशीले कैप्सूल समेत दबोच लिया। पुलिस टीम में एसआई नरेन्द्र सिंह, हेडकांस्टेबल रियाज, कांस्टेबल सतपाल राणा, कांस्टेबल मदन वर्मा, कांस्टेबल किशोर शामिल रहे।