हर की पौड़ी पर श्रद्धालुओं को गंगा आरती करने व दर्शन करने की अनुमति शीघ्र प्रदान की जाए।: आशीष मारवाड़ी

Haridwar News Uttarakhand
Spread the love

कमल खड़का

पौराणिक सिद्ध पीठो पर पूजा-अर्चना करने की अनुमति प्रदान करें राज्य सरकार

श्री गंगा सभा की अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित सहायक सभा के सचिव आशीष मारवाड़ी ने राज्य की त्रिवेंद्र सरकार से समस्त तीर्थ स्थलों, मठ मंदिरों, पौराणिक सिद्ध पीठ पर पूजा अर्चना और धार्मिक क्रियाकलापों की अनुमति देने की मांग की। आशीष मारवाड़ी ने कहा कि हरकी पौड़ी के साथ-साथ चार धाम यात्रा ,माया देवी,मनसा देवी ,चंडी देवी, सुरेश्वरी देवी मंदिर, दक्ष प्रजापति, बिल्केश्वर महादेव मंदिर, दरिद्र भंजन आदि सभी मंदिरों को श्रद्धालुओं के लिए खोलने की अनुमति अति शीघ्र सरकार को देनी चाहिए। श्रद्धालुओं की आस्था एवं श्रद्धा को ध्यान में रखते हुए हर की पौड़ी सहित विभिन्न पौराणिक मंदिरों को श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए खोले जाएं । केंद्र एवं राज्य सरकार की गाइडलाइन का पालन लाॕकडाउन के दौरान धर्मनगरी की जनता करती चली आ रही है ।सोशल डिस्टेंसिंग तथा अन्य जरूरी दिशा निर्देशों के साथ सरकार को सनातन धर्मावलंबियों की भावनाओं का ध्यान रखते हुए अनुमति प्रदान करनी चाहिए।