नवप्रभात को बनाया जाए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष-सुनील अरोड़ा

Politics
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 21 मार्च। कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुनील अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हाईकमान को प्रदेश अध्यक्ष नवप्रभात को बनाना चाहिए। साथ ही यशपाल आर्य व तिलकराज बेहड़ में किसी एक को नेता प्रतिपक्ष बनाया जाए। सुनील अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पांचों विधायकों का स्वागत उत्साहपूर्वक जल्द किया जाएगा।

सुनील अरोड़ा ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व को पार्टी हित में जल्द से जल्द निर्णय लेते हुए प्रदेश अध्यक्ष नवप्रभात को बनाया जाए। उन्होंने कहा कि नवप्रभात अनुभवी नेता हैं और प्रदेश की भौगोलिक परिस्थतियों को जानते हैं। उनके अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा। साथ ही चुनाव में हार के कारणों का मंथन किया जाना जरूरी है। पार्टी के ईमानदार व समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ गहन मंत्रणा होनी चाहिए। जिससे उत्तराखण्ड में पार्टी ऊर्जा के साथ वापसी कर सके। शीर्ष नेतृत्व को पार्टी के कार्यकर्ताओं की तरफ भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता पार्टी के लिए दिनरात मेहनत करता है। ऐसे कार्यकर्ताओं को आगे लाए जाने की आवश्यकता है। सुनील अरोड़ा ने यह भी कहा कि जल्द से प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की जानी चाहिए। नवप्रभात को प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत कर पार्टी के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाएं। जिससे कार्यकर्ता पार्टी हित में जुट जाएं।