अजनीश सिखोला बने ज्वालापुर नगर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष

Politics
Spread the love

कमल खड़का

हरिद्वार, 6 मई। वरिष्ठ व्यापारी नेता अजनीश सिखोला को नगर कांग्रेस कमेटी ज्वालापुर का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। ज्वालापुर नगर कांग्रेस अध्यक्ष यशवंत सैनी ने अजनीश सिखोला को मनोयन पत्र सौंपते हुए फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया। यशवंत सैनी ने कहा कि अजनीश सिखोला को नगर कांग्रेस कांग्रेस उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दिए जाने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।

सक्रिय कार्यकर्ता व समाजसेवी के रूप में पार्टी की विचारधारा व नीतियों का प्रचार प्रसार करने में अजनीश सिखोला उल्लेखनीय योगदान करते रहे हैं। अजनीश सिखोला ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गयी है उसका निष्ठा से पालन करते हुए कांग्रेस की विचारधारा व नीतियों को आगे बढ़ाने में योगदान करेंगे। श्रमिक नेता राजवीर चैहान व सुबोध बंसल ने कहा कि अजनीश सिखोला को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपे जाने से कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है।

अजनीश सिखोला सामाजिक सद्भावना, धर्मनिरपेक्षता व सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहे हैं। आशा है कि उपाध्यक्ष के रूप में अजनीश सिखोला पार्टी हित में अपना योगदान देंगे। कांग्रेस पार्टी सर्वधर्म समभाव में विश्वास रखती है। पार्टी का कार्यकर्ता निष्ठा लगन से कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहा है। गरीब निसहाय निर्धन परिवारों को जरूरत के सामान भी पहुंचाए जा रहे हैं। लगातार भोजन की व्यवस्था को भी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय अग्रवाल, विजय सैनी, भूषण लाल गुप्ता आदि ने भी अजनीश सिखोला का स्वागत किया। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *