होली पर मारपीट मामले में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार किए

Sports
Spread the love

राहत अंसारी


हरिद्वार, 24 मार्च। होली पर्व पर कनखल थाना क्षेत्र की भगवती पुरम कॉलोनी में कॉलोनी वासियों के घरों में तोड़फोड़, मारपीट, गाली गलौज करने, महिलाओं के साथ छेड़खानी करने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी मनोज पुत्र रामेश्वर निवासी ग्राम अजीतपुर व निक्की पुत्र रकम सिंह निवासी भगवती पुरम कॉलोनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उन्हें अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।