राज्यपाल ने विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर बधाई दी

Uttarakhand
Spread the love

तनवीर

राजभवन देहरादून 07 मई:-राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर रेडक्रॉस से जुड़े सभी लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। विश्व रेडक्रॉस दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि रेडक्रॉस स्वयंसेवकों द्वारा सेवा, समर्पण, त्याग और परोपकार की भावना से जो कार्य किया जाता है, वह अत्यंत सराहनीय है।
उन्होंने कहा कि वैश्विक मानव सेवा को समर्पित रेडक्रॉस संस्था ने अपने कर्मठ, समर्पित तथा कर्तव्यनिष्ठ स्वयंसेवकों के माध्यम से विश्वभर में सम्मानित स्थान प्राप्त किया है। किसी भी प्राकृतिक अथवा मानवीय आपदा के समय रेडक्रॉस ने राहत एवं बचाव कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वैश्विक महामारी कोविड-19 के दौरान रेडक्रॉस के योगदान को भूलाया नहीं जा सकता।