विडियो :-जबरदस्त टक्कर पुल से गिरा ट्रक, एक की मौत, कार क्षतिग्रस्त

Haridwar News
Spread the love

राजकुमार पाल

हरिद्वार में देर रात में दर्दनाक हादसा हो गया। हरिद्वार नजीबाबाद हाइवे स्थित चंडीघाट पुल पर तेज रफ्तार बोलेरो मैक्स कार और ट्रक की आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर हो गई।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो कार पूरी तरह से छतिग्रस्त हो गयी।

टक्कर लगने से ट्रक अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरा। इस दुर्घटना में एक की मौत हो गई है,जबकि,दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ।

मौके पर पहूचे एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि बोलेरो ओर ट्रक की टक्कर हुई है ट्रक रुद्रपुर की तरफ से आ रहा था और ट्रक ओर बोलेरो की चंडीघाट पुल पर जोरदार टक्कर हुई है।इस दुर्घटना में ट्रक पुल की रेलिंग तोड़ नीचे जा गिरा ट्रक का चालक अभी फरार है जिसको तलाश किया जा रहा है जबकि इस घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि, दो लोगों को गंभीर चोटें आई है।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया है।