मुख्यमंत्री ने ली संघ के पूर्व सह सरकार्यवाह मदनदास देवी के स्वास्थ्य की जानकारी

Politics
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 20 मई। शुक्रवार हरिद्वार आए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सह सरकार्यवाह मदनदास देवी से मिलकर स्वास्थ्य लाभ की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य लाभ के लिए पंचकर्म व अन्य थैरेपी के लिए हरिद्वार आए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सह सरकार्यवाह एवं अभाविप के पूर्व राष्ट्रीय संगठन मंत्री मदनदास से देवी देव संस्कृति विश्वविद्यालय के गेस्ट में भेंट कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनकी दीघार्यू की कामना की। साथ ही चिकित्सकों से परामर्श कर बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर रूड़की विधायक प्रदीप बत्रा, रानीपुर विधायक आदेश चैहान, अभाविप के प्रांत सह कोषाध्यक्ष डा.नवीन पंत, गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के डा.नंदन पांडे, मनोज मंत्री, आशुतोष शर्मा, मनोज जखमोला आदि उपस्थित रहे।