पुण्यतिथी पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया पूर्व पीएम स्व.राजीव गांधी को नमन

Haridwar News
Spread the love

राहत अंसारी


हरिद्वार, 21 मई। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथी पर कांग्रेग कार्यकर्ताओं ने सुभाष घाट स्थित कांग्रेस कार्यालय पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी स्वभाव से गंभीर प्रवृत्ति के इंसान थे। स्वर्गीय राजीव गांधी को आधुनिक भारत का निर्माता भी कहा जाता है। वह तुरंत निर्णय लेने वाले व्यक्ति थे।

स्वर्गीय राजीव गांधी भारत को दुनिया की सर्वोच्च तकनीक से परिपूर्ण देश के रूप में देखना चाहते थे। परंतु समय से पूर्व ही काल के क्रूर हाथों ने उन्हें हमसे छीन लिया। प्रदेश महासचिव ओ.पी. चैहान ने कहा कि 21वीं सदी के भारत के निर्माण का संकल्प स्वर्गीय राजीव गांधी ने कंप्यूटर प्रणाली लागू करके लिया तथा महिलाओं को पंचायतों में 33 प्रतिशत आरक्षण दिया। हर हाथ को काम देने के लिए देश को उनकी नीतियों की जरूरत है।

ज्वालापुर नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी व कनखल ब्लाक अध्यक्ष शुभम अग्रवाल ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए स्व.राजीव गांधी की नीतियों को अपनाना होगामहिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष विमला पांडे ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर के लिए तथा निकायों में 33 फीसदी का आरक्षण लागू करने वाले स्वर्गीय राजीव गांधी युगों युगों तक याद किए जाएंगे।

ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश प्रधान, आशीष शर्मा, हरद्वारी लाल, सतेंद्र वशिष्ठ, ओमप्रकाश शर्मा, गुलबीर सिंह ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी की नीतियों व उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *