राशन कार्ड जमा करने की तिथि बढ़ाई

Uttarakhand
Spread the love

तनवीर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार “अपात्र को ना- पात्र को हां” अभियान के अन्तर्गत अपात्र राशनकार्ड धारकों को अपना राशनकार्ड समर्पित किये जाने की समयावधि 31 मई, से बढ़ाकर 30 जून कर दी गई है।

यह जानकारी देते हुए आयुक्त, खाद्य नागरिक आपूर्ति, सचिन कुर्वे ने बताया कि वर्तमान में अपात्र को ना पात्र को हां अभियान के अन्तर्गत अपात्र राशनकार्ड धारकों को अपना राशनकार्ड समर्पित किये जाने हेतु 31 मई, तक का समय निर्धारित किया गया था, जिसे बढ़ाकर 30 जून कर दिया गया है ।