ज्वेलर्स व्यवसायी प्रदीप कुमार से मिले सांसद रमेश पोखरियाल निशंक

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक शिवालिक नगर के सर्राफा व्यापारी प्रदीप कुमार के आवास पर पहुंचकर परिवारजनो से भेंट वार्ता की। सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने प्रदीप कुमार के हौसले की प्रशंसा की और कहा कि प्रदीप कुमार की बहादुरी के कारण ही एक लुटेरा पकड़ा गया।व्यापारियों को सजग रहना चाहिए। ऐसे तत्वों के मंसूबों को कामयाब ना होने दें। धैर्य और निडरता के चलते ही प्रदीप कुमार के कारण ही कोई बड़ी घटना होने से टल गई। उन्होंने लूट के मामले में पुलिस कप्तान योगेंद्र सिंह रावत से भी फोन पर जानकारी ली।

जल्द से जल्द अन्य लुटेरों को गिरफ्तार करने की बात कही।इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान शिवालिक नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष धर्मेंद्र विश्नोई मौजूद रहे। धर्मेंद्र विश्नोई ने कहा कि पुलिस लुटेरों के धरपकड़ के प्रयास कर रही है।एसएसपी योगेंद्र सिंह रावत के द्वारा कई टीमें गठित की गई हैं।व्यापारियों को पूरा विश्वास है कि पुलिस जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ लेगी।